Delhi New CM Rekha Gupta Biography In Hindi: दिल्ली की बनी नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सम्पूर्ण जीवन परिचय
आज हम इस लेख में रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta Biography In Hindi) के विस्तृत जीवन के बारे में बात करेंगे। जिन्होंने 20 फरवरी, 2025 को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 27 वर्षों के बाद BJP की सरकार बनने के पश्चात रेखा गुप्ता की नियुक्ति दिल्ली में हुई। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Highlights Points:
- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता
- विधायक बनने के बाद हुई करोड़ों की मालकिन
- AAP की वंदना कुमारी को रेखा गुप्ता ने 29,595 से हराया
- उनके पति का है स्पेयर पार्ट्स का कारोबार
Delhi New CM Rekha Gupta Biography:
रेखा गुप्ता दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रही हैं। जिनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना हुआ था। उनकी माता एक गृहिणी और उनके पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर थे। उनके पिता की पोस्टिंग दिल्ली में हो गई थी, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। जिससे उन्होंने अपनी शिक्षा वही पूरी की। रेखा गुप्ता ने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पूरा की। इसके बाद, उन्होंने आगे की शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से IMIRC कॉलेज ऑफ लॉ तथा एलएलबी की डिग्री गाजियाबाद से प्राप्त की। आइए उनके राजनीतिक कैरियर के बारे में विस्तार से बात करते हैं
Delhi New CM Rekha Gupta Politician Carrier की शुरुआत
अगर हम उनके प्रारंभिक राजनीतक करियर की बात करें तो, वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक दुनिया में कदम रखा था। 1995-96 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं।
साल 2007 तथा 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गई थी। इसके बाद साल 2022 में दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार चुनी गई। इसके अलावा, साल 2023 में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी थी। 19 फरवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता के रूप में चुनी गई। और उसके पश्चात 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ स्वीकार की।
Who is Rekha Gupta
दिल्ली में रेखा गुप्ता की नियुक्ति 27 वर्षों के बाद, बीजेपी सरकार बनने के बाद हुई। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री पद पर कार्यत हैं। इससे पहले दिल्ली में पूर्व महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिश रह चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: Arvind Kejariwal News
Delhi New CM Rekha Gupta Husband
दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। जिनसे उनकी शादी 1998 में हुई थी। मनीष गुप्ता एक स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी हैं। जिससे उनकी सलाना करोड़ों की कमाई होती है।
Delhi New CM Rekha Gupta Children
उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। उनकी बड़ी बेटी का नाम ‘हर्षिता’ और छोटे बेटे का नाम ‘निकुंज’ है, जिसकी पढ़ाई अभी भी जारी है। लेकिन, हर्षिता अपने पिता की तरह व्यापार में रुचि रखती है।
Delhi New CM Rekha Gupta net worth
रेखा गुप्ता की कुल संपति 5.31 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जबकि 1.20 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी हैं। उनकी जीवन में भी कई सारे उतार-चढ़ाव रहा है। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई कहीं उनसे ज्यादा है। मनीष गुप्ता ने साल 2023-24 में 97.33 लाख रुपए का कारोबार किया था।
Conclusion
आज के इस लेख में Delhi New CM Rekha Gupta Biography In Hindi (दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता) के बारे में जानकारी प्रदान की है। इस लेख में आप अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट Sahikhabar24 के साथ। धन्यवाद।