Mahashivratri Kab Hai 2025 Mein Date And Time/ Mahashivratri 2025: इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है या 27 फरवरी? आखिर क्या है सही तारीख और पूजा मुहूर्त
आज इस लेख में आपको Mahashivratri Kab Hai 2025 Mein Date And Time के बारे में विस्तार से बताऊंगा। साथ में ये भी जानकारी देने वाला हूं कि इस साल शिवरात्रि 26 फरवरी को है या 27 फरवरी को। सभी लोगों के अंदर इस बार महाशिवरात्रि की सही डेट को लेकर कन्फ्यूजन है। आइए डिटेल से महाशिवरात्रि की सही तारीख और पूजा मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
Mahashivratri Kab Hai 2025 Mein Date And Time
इस साल की महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है या फिर 27 फरवरी को? महाशिव के इस त्यौहार की सही तिथि को लेकर लोगों के अंदर संशय की स्थिति बनी हुई। उदयातिथि के हिसाब से कुछ लोगों का कहना है कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी, 2025 को है, जबकि कई जगहों पर यह भी बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि 27 फरवरी, 2025 को है। इसी कारण लोगों की भीतर महाशिवरात्रि को लेकर संशय की स्थिति दिख रही है।
उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मृत्युंजय तिवारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के बारे में सही तारीख को जानते हैं कि 26 फरवरी को या 27 फरवरी को है, के साथ पूजा मुहूर्त क्या है?
Mahashivratri Tithi 2025 (महाशिवरात्रि तिथि 2025)
जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि को रखते हैं। इस साल की महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी तथा 27 फरवरी, 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार से उदया तिथि और निशाकाल दोनों गणना के हिसाब से 26 फरवरी की तारीख महाशिवरात्रि पूजा के लिए सबसे उत्तम है। जिसके लिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा मनाई जाएगी।
Mahashivratri ki Sahi Tarikh 2025 (महाशिवरात्रि की सही तारीख 2025)
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर तिवारी के मुताबिक, उदयातिथि के आधार पर 27 फरवरी को चतुर्दशी है। लेकिन महाशिवरात्रि व्रत के लिए उदयन तिथि की मानता नहीं है। महाशिवरात्रि उपवास के लिए निशाकाल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखते हैं। जो चतुर्दशी तिथि में होना चाहिए। इसके अनुसार देखें तो महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी की रात में है। चतुर्दशी की तिथि 27 फरवरी को सुबह में खत्म हो रही है। इस प्रकार से महाशिवरात्रि की सही तारीख (Date) 26 फरवरी है।
Mahashivratri Puja Muhurat 2025 (महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025)
26 फरवरी को चतुर्दशी तिथि लगने के बाद आप महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं। जबकि इसके पहले प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि है। जो खास तौर से भगवान शिव जी को समर्पित है। महाशिवरात्रि की निशाकाल की पूजा का मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी और 12 बजकर 59 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन राहुकाल भी होगा, जो दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर 2 बजे तक रहेगा। इस समय कालसर्प दोष के लिए पूजा अर्चना की जाती है।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024
Mahashivratri Paran Samay 2025 (महाशिवरात्रि पारण समय 2025)
आपको बता दें कि पारण करने से पहले आपको स्नान और दान कर लेना चाहिए। जो लोग 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, वह 27 फरवरी को व्रत का पारण करेंगे। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर 8 बजकर 54 मिनट तक किसी भी समय किया जा सकता है।
Mahashivratri per Bhadra kaal ka Samay 2025 (महाशिवरात्रि पर भद्रा काल का समय 2025)
इस साल महाशिवरात्रि पर भद्रा का प्रकोप भी है, जिसका समय 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से रात 10:05 बजे तक रहेगा। जबकि, शिव पूजा पर भद्रा, पंचक और राहुकाल आदि का कोई असर नहीं पड़ता है। भगवान भोलेनाथ स्वयं एक महाकाल है, जो समय और काल से परे हैं। महाशिवरात्रि के दिन भद्रा का प्रभाव पाताल लोक में होता है, जिसका भगवान शिव के पूजा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
FAQS
2025 में शिव महाशिवरात्रि कब है?
हिंदू धर्म में, महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस साल इसे 26 फरवरी 2025 को मनाया जाना है। इस त्यौहार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।
महाशिवरात्रि 2025 का व्रत कब करें?
2025 का महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इसी दिन मुख्य व्रत रखा जाएगा और पूजा भी की जाएगी। भगवान शिव के भक्तों को 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर 8 बजकर 54 मिनट के बीच व्रत का पारण करना सही माना जाएगा।
क्या शिवरात्रि सरकारी छुट्टी है?
महाशिवरात्रि का दिन आम जनता के लिए एक सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है। इस दिन अधिकांश व्यवसाय और स्कूल बंद होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में तीन मुख्य देवताओं में से भगवान शिव एक हैं। इनकी पूजा करने से आपके सारे मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाता है।
Conclusion
आज के इस लेख में Mahashivratri Kab Hai 2025 Mein Date And Time और पूजा मुहूर्त के साथ भद्रा काल की भी चर्चा की गई है। पूरी जानकारी के लिए आपको पूरा लेख पढ़ना होगा। इस लेख में आप अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारे वेबसाइट Sahikhabar24.com के साथ। धन्यवाद!
Disclaimer
इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्सनीयता की कोई गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी हमने आप तक पहुंचाई हैं। हमारा उद्देश्य मिली जानकारी को आप तक पहुंचाना है, पाठक कृपया इसे नॉर्मल सूचना तक सीमित रखें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।